Visheshan kise kehte hain : Hello Friends, Hindi Grammar ki is post me hum aapko Adjective in Hindi ke bare me batane ja rahe hai jisme hum aapko hindi visheshan list, visheshan kya hai iski paribhasha, visheshan ke bhed, visheshan in hindi example etc. sabhi ke bare me details se padne wale hai to dosto chaliye suru karte hai Adjective in Hindi.
Contents
Adjective in Hindi- विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण
जो शब्द संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता ( गुण, संख्या, मात्रा या परिणाम आदि ) बताए उसे विशेषण कहते हैं
जैसे – बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा आदि।
विशेषण के उदहारण – Visheshan Ke Udaharan
- मोहन मुझसे बड़ा है।
- यह फल बहुत मीठा है।
- वह लड़की बहुत सुन्दर है।
- वह बहुत अच्छा आदमी है।
- यह रास्ता टेढ़ा-मेढ़ा है।
- ये बर्तन बहुत भारी है।
विशेष्य किसे कहते है – Visheshya Kise Kehte Hai
जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाए वह विशेष्य कहलाता है।
जैसे – अच्छा आदमी, भरी बर्तन, मीठा फल, सुन्दर लड़की, काला घोडा आदि
विशेषण के भेद – Visheshan ke Bhed
गुण, संख्या और परिमाण के आधार पर विशेषण के चार भेद बताए गए हैं
- सार्वनामिक विशेषण
- गुणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
सार्वनामिक विशेषण
जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के पहले आकर विशेषण का काम करता है, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते है।
जैसे – यह विद्यालय, वह बालक, वह खिलाड़ी आदि।
गुणवाचक विशेषण
जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण या दोष का बोध हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते है। जैसे –
- भाव- अच्छा, बुरा, कायर, वीर, डरपोक आदि।
- रंग- लाल, हरा, पीला, सफेद, काला, चमकीला, फीका आदि।
- आकार- गोल, सुडौल, नुकीला, समान, पोला आदि।
- समय- अगला, पिछला, दोपहर, संध्या, सवेरा आदि।
- स्थान- भीतरी, बाहरी, पंजाबी, जापानी, पुराना, ताजा, आगामी आदि।
संख्यावाचक विशेषण
जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम के गुण का बोध न होकर उसकी संख्या का बोध होता है उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।
जैसे – दस हाथी, चालीस दिन, कुछ लड़के, सब लड़के आदि ।
परिणामवाचक विशेषण
जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु के परिमाण, मात्रा, माप या तोल का बोध हो परिणामवाचक विशेषण कहलाते है। इसके दो भेद होते है।
- निश्चित परिणामवाचक : दस क्विंटल, चार किलो, एक मीटर आदि।
- अनिश्चित परिणामवाचक : थोड़ा, इतना, ज्यादा, कम, तनिक आदि।
Yeh Bhi Pade,,,,
- Pronoun in Hindi ( सर्वनाम किसे कहते है )
- Noun in Hindi ( संज्ञा किसे कहते है – संज्ञा की परिभाषा, भेद, उदाहरण
- Samas Kise Kehte Hai – Paribhasha Bhed Or Udaharan
- Alankar In Hindi – अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण
- Hindi Barakhadi ( हिंदी बारहखड़ी ) – Chart, Words, PDF, Hindi to English
- Sanskrit Slokas – संस्कृत श्लोक Popular & Best Slokas With Hindi Meaning
- Teen Akshar Wale Shabd – तीन अक्षर वाले शब्द – Three Letters Words
- Viram chinh (Punctuation Mark) In Hindi – विराम चिह्न
- Hindi Alphabet (Varanmala) – PDF, Chart, Pronunciation
- हिंदी मुहावरे के अर्थ वाक्य | Hindi Muhavare ke Arth Vakya | Body Parts Muhavare
- Hindi Paryayvachi Shabd List PDF Free Download – पर्यायवाची शब्द
To dosto kesi lagi aapko yeh post Adjective in Hindi – विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण hame comments kar ke jaroor bataye or is post ko apne dosto ke sath share karna na bhule.