Asia Mahadeep GK Question in Hindi – एशिया महाद्वीप की रोचक जानकारी

Asia geography questions and answers : Hello Friends, Is post me hum aapko Asia Mahadeep GK Question in Hindi batane ja rahe hai jisme hum aapko asia mahadeep ke sabhi important general knowledge question jisme ( Geographical, Political and Economical ) se related sabhi question bataye gaye hai. To dosto chaliye suru karte hai Asia Mahadeep GK Question in Hindi.

Contents

Asia Mahadeep GK Question in Hindi – एशिया महाद्वीप की रोचक जानकारी

Asia Mahadeep GK Question in Hindi

एशिया भौगोलिक अवस्थिति ( Asia Geographical Important General Knowledge Question ) 

  1. एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो विश्व के लगभग 29.5% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। कुछ दक्षिणी द्वीपों को छोड़कर यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  2. एशिया महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक सागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम में यूराल पर्वत से घिरा है।
  3. इस महाद्वीप की दो-तिहाई जनसंख्या मंगोल प्रजाति अथवा चीनी नस्ल से सम्बन्धित है। यहाँ का सबसे शुष्कतम स्थल अदन (यमन) है, जहाँ औसत वर्षा मात्र 56 सेमी है।
  4. विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (रूस) एशिया में स्थित है।
  5. एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील (पैगांग झील) लद्दाख व तिब्बत में स्थित है। सर्वाधिक लम्बी तटीय सीमा एशिया महाद्वीप की है। एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र मासिनराम व चेरापूंजी (मेघालय) भारत में स्थित हैं।
  6. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है और सबसे छोटा देश मालदीव है। श्रीलंका को सिंहल द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।
  7. एशिया की 90% वर्षा ग्रीष्मकालीन है। यहाँ भारी वर्षा के तीन क्षेत्र हैं-भारत में उत्तर पूर्वी क्षेत्र व पश्चिमी घाट, दक्षिणी चीन और पूर्वी द्वीप समूह व जापान।
  8. एशिया का सबसे गर्म स्थान, जैकोबावाद (पाकिस्तान) तथा सबसे ठण्डा स्थान बर्खायस्क है, जिसे पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते हैं।
  9. एशिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा चीन की मन्दारिन है, दूसरे नम्बर पर हिन्दी भाषा है। तथा, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्वकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान, भास आदि स्थलरुद्ध (Landlocked) देश है। उनकी सीमा समुद्र को नहीं छूती है।
  10. चीन और मंगोलिया की सीमा पर स्थित गोबी का मरुस्थल विशाल ठण्डा मरुस्थल है।
  11. एशिया में ही दजला-फरात नदी घाटी में मेसोपोटामिया की सभ्यता, सिन्धु नदी घाटी में हड़प्पा सभ्यता का उद्भव हुआ। हिन्दू, बौद्ध, जैन, मुस्लिम, ईसाई, यहूदी, पारसी, जरथुष्ट, कन्फ्यूशियन सभी धर्मों की उद्भव भूमि एशिया ही है।
  12. विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर एशिया में है, जो सुपीरियर झील से पाँच गुना बड़ी है।
  13. भूमध्यसागरीय जलवायु वाले एशियाई देश हैंसाइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजरायल, लेबनान आदि।

एशिया आर्थिक स्थिति ( Asia Economical Important General Knowledge Question ) 

  1. एशिया में खाद्यान्न की प्रमुख फसलें धान, गेहूँ, मकई, ज्वार-बाजरा और रागी हैं, जबकि प्रमुख नकदी फसलों के अन्तर्गत चाय, गन्ना, जूट, कपास, रबर और तम्बाकू आते हैं।
  2. विश्व का लगभग 90% चावल एशिया में ही उपजाया जाता है। चीन, भारत, बांग्लादेश, जापान चावल के प्रमुख उत्पादक हैं।
  3. कपास के प्रमुख उत्पादक देश चीन, भारत और पाकिस्तान हैं। एशिया में विश्व का सर्वाधिक चाय उत्पादन करने वाला देश चीन एवं उपभोग करने
    वाला देश भारत है।
  4. विश्व का सर्वाधिक टिन उत्खनित करने वाला देश चीन है। विश्व का सर्वाधिक अभ्रक शीट उत्खनित (Mining) करने वाला देश भारत (कोडरमा, झारखण्ड) है।
  5. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
  6. विश्व में प्राकृतिक रबर, टिन तथा पाम तेल का उत्पादन मलेशिया में होता है, जबकि विश्व का सर्वाधिक जूट उत्पादन करने वाला देश बांग्लादेश है।
  7. चाय श्रीलंका की राष्ट्रीय आय का प्रमुख साधन है, क्योंकि यह विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। एशिया के लेबनान की अर्थव्यवस्था एकमात्र ऐसी अर्थव्यवस्था है, जहाँ की राष्ट्रीय आय का दो-तिहाई भाग सेवा क्षेत्र से प्राप्त होता है।

एशिया राजनीतिक स्थिति ( Asia Political Important General Knowledge Question ) 

  1. एशिया महाद्वीप में कुल 51 देश अवस्थित हैं, चीन सबसे बड़ा देश है, जिसकी सीमा 13 देशों को छूती है, जो विश्व में सर्वाधिक है।
  2. ग्वादर पाकिस्तान में स्थित एक प्रमुख बन्दरगाह है, जिसका विकास चीन ने किया है, जबकि भारत ईरान में चबाहर बन्दरगाह विकसित कर रहा है।
  3. श्रीलंका में मुख्य रूप से सिंहली बसते है। सिंहली और तमिल दोनों ही यहाँ की राष्ट्रभाषा हैं। कम्बोडिया में स्थित अंकोरवाट मन्दिर विष्णु मन्दिर है, जो विश्व प्रसिद्ध है।
  4. म्यामांर को स्वर्ण पैगोडो का देश कहा जाता है। इसका पुराना नाम बर्मा है। माण्डले व यंगून इसकी पुरानी राजधानी हैं।
  5. सिनाई प्रायद्वीप एवं भूमध्यसागरीय तटीय क्षेत्र एशिया के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र हैं। एशिया में सर्वाधिक जल-विद्युत का विकास जापान में हुआ।

Yeh Bhi Pade,,,,,

To dosto kesi lagi aapko yeh post Asia Mahadeep GK Question in Hindi – एशिया महाद्वीप की रोचक जानकारी hame comments kar ke jaroor bataye or is post ko apne dosto ke sath share karna na bhule.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Helptak.com © 2019 Contact Us Frontier Theme