Force Definition in Hindi – बल किसे कहते है ( द्रव्यमान * त्वरण व् बल के प्रकार )

Hello Friends, Is post me hum Force Definition in Hindi – बल किसे कहते है ( Bal kya hai ) ke bare me batane ja rahe hai jisme aapko Bal ki paribhasha, Bal kitne prakar ke hote hai ke bare me details se batane wale hai to dosto chaliye suru karte hai Force Definition in Hindi.

Contents

Force Definition in Hindi – बल किसे कहते है

परिभाषा: “बल वह कारक है जो किसी भी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन ला देता है” जैसे कोई वस्तु किसी स्थान पर रुकी हुई है हम उसपे बल लगा के उसे गति में ला देते है और किसी गति करती हुई वस्तु को बल लगा के उसे विरामावस्था में ला देते है अर्थात बल वह कारण है जो किसी वस्तु की स्थिति, अवस्था तथा आकार आदि में परिवर्तन ला देता है।

Force Definition in Hindi - बल किसे कहते है

Force Formula – बल का सूत्र  

बल एक वस्तु का द्रव्यमान है, जो इसके त्वरण से गुणा होता है।

F = M * A ( M = Mass, A = Acceleration )

Mass ( द्रव्यमान ) 

किसी चीज़ में मौजूद पदार्थ की मात्रा को उस चीज़ का द्रव्यमान कहते है अर्थात वस्तु में विद्यमान द्रव्य की मात्रा द्रव्यमान कहलाती है किसी वस्तु का द्रव्यमान कभी भी शून्य नहीं हो सकता है इसका मात्रक किलो-ग्राम होता है।

Acceleration ( त्वरण )

किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते है। इसका मात्रक मी./से2 होता है।  

त्वरण (a) = वेग में परिवर्तन / समयान्तराल

a = v / t

बल कितने प्रकार के होते है 

बल दो प्रकार के होते है

  1. सम्पर्क बल
  2. असम्पर्क बल

सम्पर्क बल

जो किसी वस्तु के संपर्क में आने पर कार्य करता है सम्पर्क बल कहलाता है। जैसे – घर्षण बल और पेशीय बल।

घर्षण बल

  • घर्षण बल एक सम्पर्क बल है, जो हमेशा इसके सम्पर्क में आई सतहों के बीच गति की विपरीत दिशा में लगता है।
  • घर्षण का कारण गुरुत्व, विद्युत-चुम्बकत्व, अणु तथा आवेशित कण है।
  • घर्षण बल वह विरोधी बल है, जो दो सतहों के बीच होने वाली आपेक्षिक गति का विरोध करता है।
  • घर्षण बल सम्पर्क में स्थित सतहों की प्रकृति पर निर्भर करता है तथा घर्षण बल सम्पर्क में स्थित सतहों के क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता।
  • घर्षण बल के कारण ही हम पृथ्वी की सतह पर चलते हैं गाड़ियों के ब्रेक घर्षण बल के कारण ही कार्य करते हैं।
  • घर्षण बल, स्वतः समायोज्य बल है।
  • घर्षण बल दो प्रकार के होते है स्थैतिक घर्षण तथा गतिक घर्षण

पेशीय बल

जब कोई भी जीव अपनी पेशियों द्वारा कोई कार्य करता है तो उस पर एक बल कार्य करता है जिसे पेशीय बल कहते है।

असम्पर्क बल 

इस बल में किसी वस्तु के सम्पर्क की जरूरत नहीं होती है। जैसे – गुरुत्वाकर्षण बल व् चुम्बकीय बल।

चुम्बकीय बल 

चुंबक के ध्रुवो के बीच आकर्षण व् प्रतिकर्षण होता है और यह आकर्षण बल के द्वारा होता है जिसे चुम्बकीय बल कहते है।

गुरुत्वाकर्षण बल

दो पिंडो के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है जिसे गुरुत्वाकर्षण कहते है।

Yeh Bhi Pade…

To dosto kesi lagi aapko yeh post Force Definition in Hindi – बल किसे कहते है hame comments kar ke jaroor bataye or is post ko apne dosto ke sath share karna na bhule.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Helptak.com © 2019 Contact Us Frontier Theme