Temperature In Hindi – तापमान किसे कहते है ( परिभाषा, उदाहरण )

Hello Friends, Is post me hum Temperature In Hindi – Tapman kise kehte hai, kya hai tapman ki paribhasha ( Definition ) or tapman kis se mapa jata hai ke bare me details se batane wale hai isliye is post ko Temperature In Hindi ko puri read kare.

Contents

Temperature In Hindi : तापमान किसे कहते है

Temperature In Hindi

  • ताप, किसी वस्तु की गर्माहट तथा ठण्डक का मापन है।
  • जब दो वस्तुएँ सम्पर्क में आती हैं, तो ऊष्मा का प्रवाह सदैव ऊँची ताप वाली वस्तु से नीचे ताप वाली वस्तु में होता है।
  • सेल्सियस पैमाने में बर्फ के हिमांक को 0°C तथा जल के क्वथनांक को 100°C माना जाता है। इस पैमाने का आविष्कार 1710 ई. में एसेल्सियस ने किया था।
  • फारेनहाइट पैमाने में जल के हिमांक को 32°F तथा क्वथनांक को 212°F माना गया है। इसका आविष्कार फारेनहाइट नामक वैज्ञानिक ने 1717 ई. में किया था।
  • रयूमर पैमाने में जल के हिमांक को 0°R तथा क्वथनांक को 80°R माना गया है। इसका आविष्कार रयूमर नामक वैज्ञानिक ने 1730 ई. में किया था।
  • वस्तु के ताप को मापने के लिए जो यन्त्र प्रयोग किया जाता है, उसे थर्मामीटर कहते हैं।
  • मानव शरीर का सामान्य ताप 37°C या 98.6°F है।
  • -40°C पर ताप सेल्सियस और फारेनहाइट समान होते हैं।
  • डॉक्टरी थर्मामीटर 96°F से 110°F तक के ताप को मापता है।
  • ताप के पैमाने का मापन = C / 5 = F – 32 / 9
  • पारे का हिमांक -39°C होता है तथा इससे नीचे का ताप मापने के लिए एल्कोहॉल युक्त थर्मामीटर का प्रयोग किया ता है। एल्कोहॉल का हिमांक -114°C होता है।

गैस तापमापी

इस प्रकार के तापमापियों में स्थिर आयतन हाइड्रोजन गैस तापमापी से 500°C तक के ताप को मापा जा सकता है। यदि हाइड्रोजन के स्थान पर नाइट्रोजन गैस को लें तो 1500°C तक के ताप का मापन किया जा सकता है।

तापयुग्म तापमापी

इसका उपयोग -200°C से 1600°C तक के तापों के मापन के लिए किया जाता है।

पूर्ण विकिरण उत्तापमापी

इस तापमापी से 800°C से ऊँचे ताप ही मापे जाते हैं; जैसे सूर्य का ताप

प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी

-200°C से 1200°C तक के तापों को मापा जा सकता है।

ऊष्मा दिए जाने पर या ऊष्मा निकाले जाने पर जल का प्रसार 0°C से 4°C के बीच असाधारण-सा होता है। 0°C से 4°C तक गर्म करने पर जल का आयतन घटता है तथा 4°C के बाद आयतन बढ़ता है। जल का घनत्व 4°C पर सबसे अधिक होता है।

किसी भी वस्तु का ताप -273.15°C से कम नहीं हो सकता है। इसे परम शून्य कहते हैं। इसे केल्विन पैमाने पर K लिखते हैं।

अर्थात् K= -273.15°C एवं 273.15K= 0°C

To dosto kesi lagi aapko yeh post Temperature In Hindi or agar aapko tapman se related kuch bhi question puchne hai to hame comments kar ke jaroor bataye or is post ko apne dosto ke sath share karna na bhule.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Helptak.com © 2019 Contact Us Frontier Theme