Questions About Religion To Ask – धर्म से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

Hello Friends, Is Post me hum Questions About Religion To Ask – धर्म से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर ke bare me btane wale hai jo competitive exams me puche jate hai is post me humne aapko all religion questions and answers provide kiye hai jese (Hindu, Islam, Jain, Bodh, Christian, Sikh and others) ke sabhi important or interesting question and answer in hindi hai.

Contents

Questions About Religion To Ask – धर्म से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

To dosto ab me aapko niche post me sabhi dharmo ki important bate batane wala hu jo aapko pata honi hi chahiye or yeh general knowledge ke questions bhi hai jo aksar exams me puche jate hai isliye is post ko pura read kare.

Questions About Religion To Ask

हिन्दू धर्म – Hinduism Questions And Answers

  • हिन्दू धर्म विश्व के प्रमुख धर्मों में प्राचीनतम माना जाता है। यह एकमात्र ऐसा धर्म है, जिसका संस्थापक नहीं है, इसलिए इसे सनातन धर्म भी कहते है।
  • हिन्दू धर्म का मूल आधार वेदों को माना जाता है जिनकी रचना आर्यों द्वारा की गई।
  • गुप्तकाल में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति बनाकर पूजा की जाने लगी।
  • वेद, उपनिषद्, पुराण, रामायण, महाभारत, गीता आदि इस धर्म से सम्बन्धित प्रमुख ग्रन्थ हैं।

गीता – हिन्दू धर्म के ग्रन्थ गीता को यूनेस्को द्वारा मानवता के मौखिक और अमूर्त विरासत की। श्रेष्ठ कृति के रूप में उद्घोषित किया गया है।

बौद्ध धर्म – Buddhism Questions And Answers

  • बोद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे
  • हीनयान, महायान, वज्रयान इस धर्म के प्रमुख सम्प्रदाय थे।
  • सुत्तपिटक, अभिधम्मपिटक एवं विनयपिटक इस धर्म के प्रमुख ग्रन्थ हैं।
  • शून्यवाद, विज्ञानवाद, वैभाषिक एवं सौत्रान्तिक बौद्ध धर्म से सम्बन्धित हैं।

जैन धर्म – Jain Dhram GK In Hindi

  • जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव तथा वास्तविक संस्थापक महावीर स्वामी को माना जाता है।
  • जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हए, जिनमें 23वें पार्श्वनाथ एवं 24वें महावीर थे।
  • श्वेताम्बर एवं दिगम्बर जैन धर्म से सम्बन्धित प्रमुख सम्प्रदाय हैं।
  • कल्पसूत्र, आचारांगसूत्र एवं भगवतीसूत्र जैन धर्म से सम्बन्धित प्रमुख ग्रन्थ हैं।

सिख धर्म – Question Answer Related To Sikhism

  • सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक थे।
  • आदि ग्रन्थ (गुरु ग्रन्थ साहिब) सिखों का पवित्र धर्मग्रन्थ है।
  • कर्म करना, मिल-बाँटकर खाना और प्रभु का नाम जपना इसके प्रमुख आधार हैं।
  • इस धर्म के अनुसार छुआछूत, रूढ़िवादिता, ऊँच-नीच सब आडम्बर मात्र हैं।

इस्लाम धर्म – Islamic Question And Answer

  • इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे। इसकी स्थापना 7वीं शताब्दी में हुई है।
  • शिया एवं सुन्नी इसके प्रमुख सम्प्रदाय हैं।
  • कुरान शरीफ इनका पवित्र धर्मग्रन्थ है।
  • भारत में इस्लाम का आगमन 8वीं शताब्दी में अरब व्यापारियों के साथ हुआ।
  • शरीयत (धार्मिक विधिशास्त्र) के चार प्रमुख स्रोत – कुरान, हदीस, इज्म तथा किआस हैं।

ईसाई धर्म – Christian Questions And Answers

  • इस धर्म के संस्थापक ईसा मसीह थे।
  • इस धर्म की स्थापना प्रथम सदी ई. में हुई थी।
  • रोमन कैथोलिक तथा प्रोटेस्टेन्ट इसके प्रमुख सम्प्रदाय हैं।
  • बाइबिल इनका प्रमुख ग्रन्थ है, जिसके दो भाग हैं – ओल्ड टेस्टामेण्ट एवं न्यू टेस्टामेण्ट।
  • भारत में ईसाई धर्म का आगमन प्रथम शताब्दी ई. में हुआ था।

अन्य प्रमुख धर्म – 

  • यदी धर्म की पवित्र पुस्तकें-तोरा, तालमुड, इलाका, अगाडा, तनाडा आदि हैं। यहूदियों के प्रार्थना स्थल को सिनेगॉग कहा जाता है।
  • रबी यहूदियों के पुरोहित को कहा जाता है।
  • लगभग 2000 वर्ष पूर्व यहूदी शरणार्थी भारत के पश्चिमी घाट पर आकर बसे थे।
  • पारसी धर्म के संस्थापक जरथुस्ट थे तथा इसका उदय ईरान में हुआ था। जेंद अवेस्ता, पारसी धर्म का पवित्र धर्म ग्रन्थ है।
  • भारत में पारसी लोग 7वीं शताब्दी में गुजरात तट पर स्थित नवसारी में आकर बसे।
  • पारसियों के दैनिक जीवन के अनुष्ठानों व कर्मकाण्डों में अग्नि का प्रमुख स्थान है।
  • बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्ला या मिर्जा हुसैन अली नूरी थे।
  • 19वीं शताब्दी में स्थापित यह धर्म विश्व के विभिन्न भागों में फैला हुआ है।

Also Read This…

To dosto kesi lagi aapko yeh post Questions About Religion To Ask – धर्म से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर hame comments kar ke jaroor btaye or is post ko apne dosto ke sath share jaroor kare.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Helptak.com © 2019 Contact Us Frontier Theme